सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

What size of appendix is dangerous ? Appendix kaise hota hai ?appendix ke lakshan, Appendix laser operation

 What size of appendix is dangerous -  अपेंडिक्स का नार्मल व्यास डाइमेटर 6 मिली मीटर होता है। इससे ज्यादा होने का मतलब है अपेंडिक्स में सूजन आना जिसे अपेनडिसाइटिस  appendicitis कहते हैं। यही  अपेंडिक्स की बीमारी है। इसे हम अल्ट्रासाउंड से नाप सकते हैं। आकार बढ़ने के साथ अपेंडिक्स के चारों तरफ सूजन आ जाती है तथा पानी & पस भी एकत्रित हो सकता है। 

अपेंडिक्स कैसे होता है -अपेंडिक्स क्यों होता है  अपेंडिक्क्स की बीच की खोखली जगह जब बंद हो जाती है तो उसके अंदर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, यही इन्फेक्शन  अपेनडिसाइटिस को बना देता है। आँतों के इन्फेक्शन, टीबी , या कैंसर के कारण अपेंडिक्स की नाली बंद हो सकती है। कभी कभी खाने के बीज या कड़ा मल भी अपेंडिक्स की नली को ब्लॉक कर देता है। यही अपेंडिक्स में सूजन आने का प्रमुख कारण होता है।  

 अपेंडिक्स क्या होता है, हिंदी में अपेंडिक्स लगभग दस सेंटीमीटर की केंचुये के आकर की होती है।  इन्फेक्शन के समय यह फूल जाती है। ज्यादा फूलने पर ये फट  भी सकती है। ये छोटी तथा बड़ी आंत के बीच में मिलती है। 

 अपेनडिसाइटिस अपेंडिक्स का दर्द पेट में कहाँ होता है अपेंडिक्स के लक्षण अपेंडिक्स होने पर पेट में दर्द होता है। पुरुष तथा स्त्रियों में अपेंडिक्स के समान लक्षण होते हैं। स्त्रियों में दर्द होने पर ये जांचना जरुरी है कि कहीं बच्चे दानी की नली तो नहीं फट गयी है। 

अपेंडिक्स का दर्द टुंडी के चारों तरफ  से प्रारम्भ होकर पेट के दाहिनी तरफ नीचे जाकर जोरों से होता है।  इसके साथ पेट कड़ा हो जाता है।  कुछ लोगों को कब्ज या दस्त भी हो सकते हैं। दर्द के साथ जी मिचलाना ,उल्टी आना या बुखार भी आ सकता है। जोर से बोलने पर, छींकने पर, खांसने पर , उछलने पर भी पेट के निचले हिस्से में दाहिनी तरफ दर्द महसूस हो सकता है। 

अपेंडिक्स का ऑपरेशन सर्जरी अपेंडिक्स का पक्का इलाज ऑपरेशन से होता है। ऑपरेशन दर्द उठने के 48 घंटे तक कर सकते हैं या फिर 4 -6 हफ्ते बाद करते हैं।  अपेंडिक्स फटने पर इमरजेंसी ऑपरेशन करना पड़ता है। सेप्टिक ज्यादा फैलने पर ये ऑपरेशन जानलेवा भी हो सकता है। अपेंडिक्स की सम्भावना होने पर एक कुशल सर्जन को अवश्य दिखाएं। 

अपेंडिक्स का मतलब अपेंडिक्स लगभग दस सेंटीमीटर की केंचुये के आकर की होती है। वर्मीफॉर्म  लेटिन शब्द से  लिया गया है जिसका मतलब वॉर्म  कीड़ा की तरह  vermiform appendix इसका पूरा नाम है। 

अपेंडिक्स का इलाज अपेंडिक्स का दर्द उठने पर पहले एंटीबायोटिक्स देते हैं तथा बाद में उसे ऑपरेशन करके निकाल देते हैं। उल्टी होने पर नस में ग्लूकोस भी देना पड़ता है। 

अपेंडिक्स का मानव शरीर में क्या कार्य है ? ये क्या करती है ? ज्यादातर वैज्ञानिक अपेंडिक्स को vestigial organ समझते हैं। उनके अनुसार इसका मानव शरीर में कोई लाभ तथा कार्य नहीं हैं। कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार ये शरीर की प्रतिरोधक छमता को बढ़ाती है। इसके अंदर अच्छे वाले बैक्टीरिया भरे रहते हैं जिनको ये धीरे धीरे आंतों में छोड़ती रहती है। 

 अपेंडिक्स क्या खाने से होता है  अपेंडिक्स होने की उम्मीद उन खानों से होती है जिनसे हमारे शरीर में कब्ज बनती है। पानी कम पीने से भी कब्ज हो सकती है। बीज वाले फल तथा सब्जियों से भी अपेंडिक्स हो सकती है। बीज अपेंडिक्स के अंदर जाकर फंस सकता है। 

स्त्रियों में अपेंडिक्स - अपेंडिक्स स्त्रियों के बजाय पुरुषों में ज्यादा होती है। ये ज्यादातर दस से तीस आयु के बीच मिलती है। 

 अपेंडिक्स के इन्फेक्शन को अपेनडिसाईटिस कहते हैं। 

 अपेंडिक्स की शुरुआत में मरीज की भूख खत्म हो जाती है जिसे हम loss of appetite कहते हैं। 

अपेंडिक्स का ऑपरेशन कैसे होता है ?

अपेंडिक्स का ऑपरेशन दो प्रकार से होता है चीरे वाला या दूरबीन से( Laparoscopic Appendectomy)। पहले चीरे वाला ऑपरेशन ही होता था। आजकल इसका ऑपरेशन दूरबीन से मैं कर रहा हूँ। दूरबीन से ऑपरेशन के बहुत ज्यादा फायदे हैं जैसे - चीरे का साइज बहुत छोटा ( बहुत छोटे तीन छेद ), काम पर शीघ्र वापसी,   विश्व की सबसे सुरछित तकनीक, सफल तकनीक, अस्पताल से जल्दी छुट्टी। आगरा में हमारी ऑपरेशन टीम सबसे ज्यादा अनुभवी  है। 

अपेंडिक्स का लेज़र ऑपरेशन 

 कुछ अस्पतालों द्वारा ये प्रचार किया जाता है कि उनके यहाँ अपेंडिक्स का ऑपरेशन लेज़र द्वारा किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए आपको में ये बता देना चाहता हूँ कि लेज़र द्वारा अपेंडिक्स गॉलब्लेडर हर्निया के ऑपरेशन विश्व में कहीं भी संभव ही नहीं हैं। इसलिए किसी की बातों में न आएं । अगर आपको विश्वास न हो तो गूगल पर सर्च करके स्वयं देख लें। 

अपेंडिक्स को apendice, apendix, apendis, apprentice, appendices    भी प्रचिलित भाषा में कहते हैं। अपेंडिक्स हमारे पेट में मिलती है। इसमें सूजन आने पर पेट में दर्द हो सकता है।  

 अपेंडिक्स का दर्द पेट में दाहिनी तरफ टुंडी से नीचे होता है। ये दर्द टुंडी से प्रारम्भ हो सकता है। 

पेट दर्द का घरेलू इलाज - पेट दर्द होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। ये अपेंडिक्स के कारण हो सकता है। 

 हमारे यहाँ सबसे कम पैसों में किया जाता है। ऑपरेशन के लिए डॉ पुनीत अग्रवाल से व्हाट्सएप्प पर संपर्क करें 9837144287 

क्या अपेंडिक्स जानलेवा सिद्ध हो सकती है 

 हाँ सही इलाज न कराने पर ये जानलेवा सिद्ध होती है। अगर दवाइयों से ये बैठ भी जाए तो बाद में दुबारा बन जाती है। 

क्या अपेंडिक्स बिना ऑपरेशन से सही हो सकती है ?

एंटीबायोटिक्स खाने से अपेंडिक्स का दर्द दब जाता है, लेकिन यह दुबारा उठ जाता है इसलिए इसका ऑपरेशन कराना अच्छा रहता है। 

अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद क्या खाना चाहिए ? ऑपरेशन के बाद पर्याप्त पानी पिएं ( लगभग तीन लीटर प्रतिदिन ) आपको कब्ज नहीं होना चाहिए। आपके खाने में रेशा तथा प्रोटीन भरपूर मात्रा में होना चाहिए। 

अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद धीरे धीरे व्यायाम प्रारम्भ करें। अपने शरीर को समझें तथा उतना ही व्यायाम करें जितना शरीर सहन कर सके। 

Best Appendix Doctor Surgeon डॉ पुनीत अग्रवाल हैं जो दूरबीन तथा चीरे से अपेंडिक्स करने में एक्सपर्ट हैं। Best Appendix Hospital Clinic 

क्या अपेंडिक्स वाली महिला प्रेग्नेंट हो सकती है? अपेंडिक्स और गर्भ धारण करने में कोई सम्बन्ध नहीं है। 

मेरी अपेंडिक्स के ऑपरेशन की वीडियो यहाँ देखें - 





acute appendicitis  अपेंडिक्स में इन्फेक्शन होने को कहते हैं। अगर एकदम से दर्द उठा हो तो उसे acute appendicitis कहते हैं। 

डॉ पुनीत अग्रवाल MS FISCP 

प्रोफेसर ऑफ़ सर्जरी 

मेडिकल कॉलेज 

आगरा, उत्तर प्रदेश 282001 

केवल व्हाट्सप्प SMS   9837144287 


#appendicitis #appendix 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why Rabies Vaccines are Given in Alternate Arms: A Surgeon’s Guide

Why Rabies Vaccine in the Arm and NOT the Hip?   In this guide, we discuss "Rabies vaccine kahan lagti hai" (where the rabies vaccine is injected) and why we rotate arms When administering an IM injection of rabies vaccine for post-exposure prophylaxis (PEP) , clinical protocols strictly require using alternate deltoid muscles to maximize the systemic immune response . Understanding why we rotate sites—and why the gluteal muscle must be avoided—is essential for effective rabies prevention and patient safety.

बवासीर (Piles) के कारण, लक्षण और सटीक इलाज: डॉ. पुनीत अग्रवाल का मार्गदर्शन

बवासीर (Piles या Hemorrhoids) एक ऐसी समस्या है जिससे आज के समय में बहुत से लोग पीड़ित हैं, लेकिन संकोच के कारण सही समय पर डॉक्टर से सलाह नहीं ले पाते। आगरा में पिछले 40 वर्षों के अपने सर्जिकल अनुभव में मैंने देखा है कि सही जानकारी और समय पर इलाज से इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि बवासीर क्या है , इसके मुख्य लक्षण क्या हैं और आधुनिक लेजर सर्जरी (Laser Surgery) कैसे इस बीमारी का सबसे सरल समाधान है। बवासीर (Piles) क्या है? हमारे मलद्वार (Anus) के आसपास की नसों में जब सूजन आ जाती है, तो उसे बवासीर या पाइल्स कहा जाता है। यह सूजन अंदरूनी (Internal) भी हो सकती है और बाहरी (External) भी। अक्सर पुरानी कब्ज या गलत खान-पान इसका मुख्य कारण होता है।

पित्त की थैली की पथरी (Gallbladder Stones): लक्षण, कारण और लेजर सर्जरी (Laparoscopic Surgery) की पूरी जानकारी

  पित्त की थैली की पथरी (Gallbladder Stones): लक्षण, कारण और लेजर सर्जरी (Laparoscopic Surgery) की पूरी जानकारी नमस्ते दोस्तों! मैं डॉ. पुनीत अग्रवाल , पिछले 40 वर्षों से आगरा में एक सर्जन के रूप में कार्यरत हूँ। अक्सर मरीज मेरे पास तब आते हैं जब दर्द असहनीय हो जाता है। आज हम समझेंगे कि पित्त की पथरी क्या है और इसका सही इलाज क्या है। 1. पित्त की थैली की पथरी क्या है? (What is it?) पित्त (Bile) हमारे शरीर में वसा (Fat) को पचाने में मदद करता है। जब पित्त में कोलेस्ट्रॉल या बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है, तो वह सख्त होकर पत्थरों का रूप ले लेती है। 2. मुख्य लक्षण (Symptoms): पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में अचानक और तेज दर्द। पीठ में या दाहिने कंधे के नीचे दर्द महसूस होना। जी मिचलाना या उल्टी आना। भारी खाना खाने के बाद दर्द का बढ़ना। 3. क्या दवा से पथरी गल सकती है? (The Big Question) एक सर्जन के तौर पर मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि गुर्दे (Kidney) की पथरी और पित्त की पथरी में अंतर है। पित्त की पथरी दवाओं से पूरी तरह नहीं गलती। यदि इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह Infection (Cholecystitis) या J...