किस आकार की पित्त की थैली का ऑपरेशन करवाना चाहिए ? किस आकार की पथरी खतरनाक एवं जानलेवा सिद्ध हो सकती है ?
किस आकार की पित्त की थैली का ऑपरेशन करवाना चाहिए ? किस आकार की पथरी खतरनाक एवं जानलेवा सिद्ध हो सकती है ? What size of Gallbladder stones need surgery? Which size of gallbladder stone is dangerous ? आजकल अल्ट्रासाउंड बहुत ही सुलभता से उपलब्ध है। पेट में कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर तुरंत अल्ट्रासाउंड करवाते हैं। अगर रिपोर्ट में पथरी आती है तो क्या हमें तुरंत ऑपरेशन करवा लेना चाहिए। पित्त और गुर्दे की पथरी में यही अंतर है कि गुर्दे से हम तुरंत पथरी निकालते हैं पर पित्त की थैली में पथरी को थैली समेत निकाला जाता है। पित्त की थैली की पथरी का इलाज के बारे में अब आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दूंगा। एक छोटा स्टोन पित्त की थैली से बाहर आकर पित्त की नली में फंस सकता है, जिससे पीलिया हो सकता है। या पैंक्रियास की नली में अटक कर इन्फेक्शन कर सकता हैं - acute Pancreatitis जो कि एक खतरनाक बीमारी है। अगर पथरी का आकार २ से ३ सेंटीमीटर है तो तुरंत ऑपरेशन करना चहिये क्योंकि इस अवस्था में पित्त की थैली का कैंसर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अगर ...