सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑपरेशन के बाद हमें गॉलब्लडैर पित्त की थैली पित्ताशय की जाँच ( Biopsy ) अवश्य करानी चाहिए, ये गॉलब्लेडर कैंसर हो सकता है। Gallbladder Cancer in Hindi

ऑपरेशन के बाद हमें गॉलब्लडैर पित्त की थैली पित्ताशय की जाँच ( Biopsy ) अवश्य  करानी चाहिए, ये गॉलब्लेडर कैंसर हो सकता है। 







गॉलब्लडैर निकालने का ऑपरेशन एक आम ऑपरेशन है। ये मेरे द्वारा किये जाने वाले सर्वाधिक ऑपेऱशनों में से एक है। ऑपरेशन के बाद पित्त की थैली को हम जाँच के लिए भेजते हैं। कई परिवारीजन इसको बेकार का खर्चा समझ कर मना करते हैं। 

ये एक बेहद जरुरी जाँच है। इससे हम पित्त की थैली में पनप रहे कैंसर को पकड़ सकते हैं। 
पित्त की थैली का कैंसर अब बहुत बढ़ गया है। ये एक खतरनाक कैंसर है।  इसका इलाज बीमारी बढ़ जाने पर अत्यंत दुष्कर हो जाता है। 
यदि प्रारंभिक अवस्था में इसका इलाज हो जाये तो हमें कुछ सफलता मिल जाती है। 
यदि ऑपरेशन के समय तक किसी भी जाँच में कैंसर नहीं आया है तो भी ऑपरेशन के बाद उसकी जाँच जरुरी है।  हो सकता है कि एक छोटा सा कैंसर अंदर छुपा हो। मालूम पड़ने पर हम उसका पक्का इलाज कर सकते हैं। 
दिल्ली के आसपास एक लाख लोगों में से ११ लोग इस बीमारी के चपेटे में आतेहैं। 
पुरुषों में पाये जाने वाले कैंसर में ये नवें स्थान पर तथा महिलाओं में तीसरे
नंबर पर ये पाया जाता है। मेडिकल रिसर्च के अनुसार १९९८ के बाद इस कैंसर में एकदम से उछाल आया है। 
रिसर्च के अनुसार, इसके ज्यादा बढ़ने के प्रमुख कारण हमारी परिवर्तित जीवन शैली तथा बढ़ता प्रदूषण है। 
कुछ रिस्क फैक्टर्स जिन्हें हम  बदल सकते हैं  उनके बारे में अब मैं चर्चा करूँगा -
 १ फ़ास्ट फूड्स जिनमें बहुत अधिक मात्रा में नमक, चीन तथा वसा होती है। ( high salt, sugar & fats )
२ नियमित व्यायाम न करना, मोटापा 
३ धूम्रपान, शराब का सेवन 
४ अत्यधिक तनाव, नींद पूरी न होना 
५ नदियों में बढ़ते प्रदूषण, केमिकल्स का होना 
६ बढ़ती उम्र तथा महिलाओं में यह अधिक होता है। 

कुछ अवस्थाओं में यह अधिक मिलता है जैसे 
१ यदि पथरी का आकार २-३ सेन्टीमीटर्स से ज्यादा है 
२ यदि गॉलब्लेडर पोलिप का आकार १ सेन्टीमीटर्स से ज्यादा है 
३ यदि मरीज को पॉर्सेलेन गॉलब्लेडर हो  

डॉ पुनीत अग्रवाल 
लप्रोस्कोपिक सर्जन 
Whatsapp 9837144287 


gallbladder cancer in hindi,
gallbladder cancer symptoms,gallbladder cancer in hindi,gallbladder cancer treatment,gallbladder cancer hindi,gallbladder cancer,gallbladder cancer causes,gallbladder cancer surgery,gallbladder cancer lecture,gallbladder symptoms,gallbladder cancer operation,gallbladder,cancer of gallbladder,gallbladder cancer cure,gallbladder cancer notes,stage 4 gallbladder cancer,gallbladder cancer stage 3,signs and symptoms of gallbladder cancer पित्त की थैली का ऑपरेशन के बाद क्या करे,पित्ताशय की पथरी सर्जरी के बाद घर पर देखभाल,क्या पित्त की पथरी गॉल ब्लैडर कैंसर का कारण बन सकती है ?,गाॅल ब्लैडर सर्जरी के बाद घर पर देखभाल कैसे करे?,पित्त नली का - कैंसर कारण लक्षण उपचार,पित्त नली का कैंसर,cbd operation,gall bladder operation,gallbladder cancer operation,endoscopy,gall stone symptoms,gallstones symptoms,cholangiocarcinoma








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why Rabies Vaccines are Given in Alternate Arms: A Surgeon’s Guide

Why Rabies Vaccine in the Arm and NOT the Hip?   In this guide, we discuss "Rabies vaccine kahan lagti hai" (where the rabies vaccine is injected) and why we rotate arms When administering an IM injection of rabies vaccine for post-exposure prophylaxis (PEP) , clinical protocols strictly require using alternate deltoid muscles to maximize the systemic immune response . Understanding why we rotate sites—and why the gluteal muscle must be avoided—is essential for effective rabies prevention and patient safety.

बवासीर (Piles) के कारण, लक्षण और सटीक इलाज: डॉ. पुनीत अग्रवाल का मार्गदर्शन

बवासीर (Piles या Hemorrhoids) एक ऐसी समस्या है जिससे आज के समय में बहुत से लोग पीड़ित हैं, लेकिन संकोच के कारण सही समय पर डॉक्टर से सलाह नहीं ले पाते। आगरा में पिछले 40 वर्षों के अपने सर्जिकल अनुभव में मैंने देखा है कि सही जानकारी और समय पर इलाज से इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि बवासीर क्या है , इसके मुख्य लक्षण क्या हैं और आधुनिक लेजर सर्जरी (Laser Surgery) कैसे इस बीमारी का सबसे सरल समाधान है। बवासीर (Piles) क्या है? हमारे मलद्वार (Anus) के आसपास की नसों में जब सूजन आ जाती है, तो उसे बवासीर या पाइल्स कहा जाता है। यह सूजन अंदरूनी (Internal) भी हो सकती है और बाहरी (External) भी। अक्सर पुरानी कब्ज या गलत खान-पान इसका मुख्य कारण होता है।

पित्त की थैली की पथरी (Gallbladder Stones): लक्षण, कारण और लेजर सर्जरी (Laparoscopic Surgery) की पूरी जानकारी

  पित्त की थैली की पथरी (Gallbladder Stones): लक्षण, कारण और लेजर सर्जरी (Laparoscopic Surgery) की पूरी जानकारी नमस्ते दोस्तों! मैं डॉ. पुनीत अग्रवाल , पिछले 40 वर्षों से आगरा में एक सर्जन के रूप में कार्यरत हूँ। अक्सर मरीज मेरे पास तब आते हैं जब दर्द असहनीय हो जाता है। आज हम समझेंगे कि पित्त की पथरी क्या है और इसका सही इलाज क्या है। 1. पित्त की थैली की पथरी क्या है? (What is it?) पित्त (Bile) हमारे शरीर में वसा (Fat) को पचाने में मदद करता है। जब पित्त में कोलेस्ट्रॉल या बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है, तो वह सख्त होकर पत्थरों का रूप ले लेती है। 2. मुख्य लक्षण (Symptoms): पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में अचानक और तेज दर्द। पीठ में या दाहिने कंधे के नीचे दर्द महसूस होना। जी मिचलाना या उल्टी आना। भारी खाना खाने के बाद दर्द का बढ़ना। 3. क्या दवा से पथरी गल सकती है? (The Big Question) एक सर्जन के तौर पर मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि गुर्दे (Kidney) की पथरी और पित्त की पथरी में अंतर है। पित्त की पथरी दवाओं से पूरी तरह नहीं गलती। यदि इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह Infection (Cholecystitis) या J...