सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Laser Piles Treatment, Piles Treatment in Hindi

 Are you looking for a painless solution for piles? In my Agra clinic, I specialize in Laser Surgery for Piles, a modern alternative to traditional operations

 Laser treatment for piles is most modern method of treatment.

लेजर द्वारा बवासीर पाइल्स का इलाज हमें क्यों करना चाहिए ?

नवीन वैज्ञानिक शोधों के अनुसार बवासीर वास्तव में कुशंस हैं, जो गुदा मार्ग को कसकर बंद रखते हैं तथा हवा, पाद, पानी, मल आदि को बिना दिमाग के संकेत के बाहर नहीं आने देते हैं।  जब यह कुशंस ढीले पड़ जाते हैं, लटकने लगते हैं, तो इनके अंदर रक्त वाहिकायें  बन जाती हैं।  रगड़ लगने पर इन ऊतकों से खून रिसता है या अत्यधिक सूजन आ जाती है।  पुरानी धारणाओं के विपरीत यह खून धार से धमनियों (artery ) से बहुत तीव्र गति से निकलता है।  सफेद कमोड पर सुर्ख लाल रंग देखकर मरीज को चक्कर भी आने लगते हैं। 

लेजर द्वारा पाइल्स अथवा बवासीर का उपचार आजकल सफलतापूर्वक किया जा रहा है।  पिछले कुछ वर्षों से इसका प्रचलन काफी अधिक हो गया है।  महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके परिणाम बहुत ही उत्साहवर्धक है। 

लेजर द्वारा बवासीर का इलाज आधुनिकतम इलाज है।  भारतवर्ष में है कुछ ही अस्पतालों में इसकी सुविधा अभी उपलब्ध है। 

अब मैं आपसे लेजर सर्जरी के प्रमुख फायदों की चर्चा करूंगा

1 आधुनिकतम इलाज

जैसे मैंने ऊपर लिखा यह पाइल्स के लिए आधुनिकतम इलाज है।  किसी भी प्रामाणिक विधि के बारे में हम प्रकाशित शोधों से अपनी जानकारी लेते हैं।  वैज्ञानिक शोधों के अनुसार लेजर के परिणाम बेहद अच्छे हैं, बहुत लंबे समय तक बने रहते हैं।  

लेजर की मशीन अभी भारतवर्ष में नहीं बन रही है।  मैंने भी अपनी मशीन इजराइल से मंगाई है। 

2 कोई चीरफाड नहीं

'लेजर सर्जरी' शब्द के बावजूद इसमें कोई भी चीर फाड़ नहीं की जाती है।  किसी प्रकार का चीरा नहीं लगाया जाता है।  सिर्फ एक पतला सा लेजर का धागा हमें बवासीर के मस्सों से छुटकारा दिला देता है। 

Advanced Israeli Laser Surgery Machine for Piles Treatment in Agra
Laser machine for Piles treatment


3 अत्यधिक रक्तस्राव नहीं

क्योंकि किसी प्रकार का चीरा हम नहीं लगा रहे हैं इस कारण किसी भी प्रकार का खून नहीं बहता है।  आम बवासीर की सर्जरी में हमें गुदा मार्ग को बहुत जगह से काटना पड़ता है, इस कारण रक्त स्राव बहुत होता है।  यह रक्त स्रावऑपरेशन के पश्चात भी बहुत दिनों तक होता ही रहता है। 

4 गुदा मार्ग संकुचन नहीं होना ( Less Surgical Complications )

क्योंकि ऑपरेशन के दौरान गुदा मार्ग  को हमें काटना पड़ता है, घाव भरते समय यह सिकुड़ता है, इस कारण कई बार गुदा मार्ग संकुचित हो जाता है Anal Stenosis   ज्यादा संकुचित होने पर उसका भी ऑपरेशन करना पड़ सकता है। 

5 दर्द

क्योंकि हम किसी भी प्रकार की चीर फाड़ नहीं कर रहे हैं इसलिए गुदा मार्ग  में किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होता है।  सामान्य ऑपरेशन के बाद कुछ हफ्तों तक मरीज को दर्द बना रहता है तथा उसे दर्द की दवाइयां नियमित रूप से खानी पड़ती है। 

6 लेजर में कम समय लगना

सामान्य ऑपरेशन में लगभग 1 घंटा समय लगता है।  लेजर द्वारा सभी कार्य  आधे घंटे से भी कम समय में किया जा सकता है।  कम समय लगने के कारण मरीज को जल्दी से स्वास्थ्य लाभ होता है।

laser wire ready for piles treatment


7 घाव को जल्दी से भरना

सामान्य ऑपरेशन में बवासीर का घाव भरने में हफ्तों लगते हैं।  लेजर में हम चूंकि कोई चीर फाड़ नहीं करते हैं मरीज जल्दी से स्वस्थ हो जाता है। 

8 अन्य उतको पर कोई दुष्प्रभाव नहीं

लेजर का प्रभाव बहुत गहरा नहीं होता है।  यह केवल उसी हिस्से में कार्य करती है जहां इसका उपयोग किया जाता है।  इसके विपरीत सामान्य ऑपरेशन में कई बार अन्य अंगों  को भी नुकसान पहुंच सकता है।  यदि गुदा के चारों तरफ लिपटी मांसपेशियां कट जाती  हैं तो शरीर की  पाद  एवं मल रोकने की क्षमता घट जाती है। 

9 सुनिश्चितता

लेजर सुनिश्चितता  से केवल बवासीर को ठीक करता है, आसपास के ऊतकों  को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।  यह इसका बहुत ही बड़ा पॉजिटिव प्वाइंट है। 

10 इंफेक्शन का ना होना

चीर फाड़ के ना होने के कारण लेजर में किसी प्रकार के इंफेक्शन, सेप्टिक या मवाद  पड़ने की उम्मीद नहीं होती है।  

सामान्य ऑपरेशन में इन्फेक्शन होना एक आम बात है इस कारण मरीज को बहुत दिनों तक एंटीबायोटिक्स खाने पड़ते हैं। 

11 कार्य पर शीघ्र वापसी

लेजर द्वारा मरीज को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होता है तथा वह बहुत जल्दी अपने कार्य अथवा नौकरी पर वापस जा सकता है।  यह प्लेजर का अत्यधिक  महत्वपूर्ण पॉजिटिव प्वाइंट है। 

12 डॉक्टर की क्लीनिक पर बार-बार नहीं जाना पड़ता

लेसर के मरीज को डॉक्टर के पास बार-बार आने की जरूरत नहीं होती है। 

13 मरीजों द्वारा लेजर को सफलतापूर्वक अपनाना 

उपरोक्त सभी कारणों के कारण मरीजों द्वारा लेजर को सफलतापूर्वक अपनाया जा रहा है। 

आगरा और आगरा के आसपास के मरीजों का मेरे द्वारा लेजर से इलाज किया जा रहा है जो बहुत ही उत्साहवर्धक है। 

कृपया एक प्रॉक्टोलॉजिस्ट या गुदा मार्ग रोग विशेषज्ञ से आज ही परीक्षण करवा कर यह सुनिश्चित करें कि क्या आप का इलाज लेजर से संभव है

यदि हां तो फिर सोचने की जरूरत नहीं है। 

No piles only smiles

अगर आप मुझसे कुछ पूछना चाहे तो मुझे 9837144287 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। 

आप मुझे ईमेल भी कर सकते हैं मेरा ईमेल एड्रेस है puneet265@gmail.com

 
डॉ पुनीत अग्रवाल MS

प्रॉक्टोलॉजिस्ट एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन 


बवासीर के बारे अधिक जानकारी के लिए यह भी पढ़ें -

गुदा रोग: बवासीर- क्या आप वाकई में बवासीर से पीड़ित हैं ?

 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why Rabies Vaccines are Given in Alternate Arms: A Surgeon’s Guide

Why Rabies Vaccine in the Arm and NOT the Hip?   In this guide, we discuss "Rabies vaccine kahan lagti hai" (where the rabies vaccine is injected) and why we rotate arms When administering an IM injection of rabies vaccine for post-exposure prophylaxis (PEP) , clinical protocols strictly require using alternate deltoid muscles to maximize the systemic immune response . Understanding why we rotate sites—and why the gluteal muscle must be avoided—is essential for effective rabies prevention and patient safety.

बवासीर (Piles) के कारण, लक्षण और सटीक इलाज: डॉ. पुनीत अग्रवाल का मार्गदर्शन

बवासीर (Piles या Hemorrhoids) एक ऐसी समस्या है जिससे आज के समय में बहुत से लोग पीड़ित हैं, लेकिन संकोच के कारण सही समय पर डॉक्टर से सलाह नहीं ले पाते। आगरा में पिछले 40 वर्षों के अपने सर्जिकल अनुभव में मैंने देखा है कि सही जानकारी और समय पर इलाज से इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि बवासीर क्या है , इसके मुख्य लक्षण क्या हैं और आधुनिक लेजर सर्जरी (Laser Surgery) कैसे इस बीमारी का सबसे सरल समाधान है। बवासीर (Piles) क्या है? हमारे मलद्वार (Anus) के आसपास की नसों में जब सूजन आ जाती है, तो उसे बवासीर या पाइल्स कहा जाता है। यह सूजन अंदरूनी (Internal) भी हो सकती है और बाहरी (External) भी। अक्सर पुरानी कब्ज या गलत खान-पान इसका मुख्य कारण होता है।

पित्त की थैली की पथरी (Gallbladder Stones): लक्षण, कारण और लेजर सर्जरी (Laparoscopic Surgery) की पूरी जानकारी

  पित्त की थैली की पथरी (Gallbladder Stones): लक्षण, कारण और लेजर सर्जरी (Laparoscopic Surgery) की पूरी जानकारी नमस्ते दोस्तों! मैं डॉ. पुनीत अग्रवाल , पिछले 40 वर्षों से आगरा में एक सर्जन के रूप में कार्यरत हूँ। अक्सर मरीज मेरे पास तब आते हैं जब दर्द असहनीय हो जाता है। आज हम समझेंगे कि पित्त की पथरी क्या है और इसका सही इलाज क्या है। 1. पित्त की थैली की पथरी क्या है? (What is it?) पित्त (Bile) हमारे शरीर में वसा (Fat) को पचाने में मदद करता है। जब पित्त में कोलेस्ट्रॉल या बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है, तो वह सख्त होकर पत्थरों का रूप ले लेती है। 2. मुख्य लक्षण (Symptoms): पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में अचानक और तेज दर्द। पीठ में या दाहिने कंधे के नीचे दर्द महसूस होना। जी मिचलाना या उल्टी आना। भारी खाना खाने के बाद दर्द का बढ़ना। 3. क्या दवा से पथरी गल सकती है? (The Big Question) एक सर्जन के तौर पर मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि गुर्दे (Kidney) की पथरी और पित्त की पथरी में अंतर है। पित्त की पथरी दवाओं से पूरी तरह नहीं गलती। यदि इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह Infection (Cholecystitis) या J...