सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

डॉक्टर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या पित्त की थैली निकाले बिना पित्त की पत्थरी का इलाज संभव है? | Gallbladder Stone Treatment Without Surgery

आजकल इंटरनेट पर 'पित्त की पथरी का देसी इलाज' या 'बिना ऑपरेशन पथरी निकालने के घरेलू नुस्खे' की भरमार है। कई लोग इन तरीकों को आजमाकर अपनी सर्जरी टालना चाहते हैं। लेकिन एक सर्जन के तौर पर मेरा यह मानना है कि वैज्ञानिक सच्चाई को समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि सही जानकारी के अभाव में मामूली सी दिखने वाली यह पथरी भविष्य में Pancreatitis (अग्नाशय में सूजन) या Jaundice (पीलिया) जैसी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकती है।  आधुनिक समय में खराब जीवनशैली और खान-पान की वजह से पित्त की पत्थरी (Gallbladder Stones) की समस्या बहुत आम हो गई है। जब भी किसी को पता चलता है कि उनके पित्ताशय में पत्थरी है, तो अक्सर डॉक्टर उन्हें Cholecystectomy (पित्त की थैली निकालने का ऑपरेशन) की सलाह देते हैं।